Muzaffarpur News: ऑटो पर लदी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। केवटसा में एक लाइन होटल के पास से मंगलवार को पुलिस ने शराब लोड ऑटो जब्त किया है। मौके से पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक मोतीपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर निवासी मनोज कुमार साह है। पुलिस ने बताया कि पान मसाला के तीन थैले में 45 बोतल विदेशी शराब रखी हुई थी। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह जीरोमाइल से शराब की खेप लेकर दरभंगा जा रहा था। बेनीबाद थानेदार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर दारोगा संजय कुमार सिंह ने केवटसा के पास शराब लोड ऑटो को पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.