Muzaffarpur News: ऑटो चालक-बाइक सवार भिड़े, चाबी से सिर फोड़ा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जूरन छपरा रोड में बुधवार दोपहर ओवरटेक को लेकर ऑटो चालक और बाइक सवार में विवाद के बाद मारपीट हो गई। गुस्साए बाइक सवार ने बाइक की चाबी से ऑटो चालक के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रैफिक पुलिस ने दोनों को अलग कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ऑटो चालक को सदर अस्पताल भेजा और बाइक सवार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में बाइक सवार ने ऑटो की तेज रफ्तार व टक्कर से उसके भाई के घायल होने की बात कही। हालांकि, उसने घायल के इलाज का खर्च उठाने की बात भी कही है। थानेदार विपिन रंजन ने बताया कि दोनों वाहन जब्त कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.