Muzaffarpur News: ऑटो की ठोकर से बीएसएनएल कर्मी की मौत
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 21 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र के कच्ची पक्की से पदमौल जाने वाली सड़क पर रामचंद्रा चौक के पास शनिवार शाम ऑटो ने बीएसएनल कर्मी को ठोकर मार दी। घटना शाम करीब सात बजे हुई। इस हादसे में कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृत कर्मी तुर्की थाना के चढ़ुआ गवसरा निवासी राजू सिंह (55) था।हादसे की सूचना पर पहुंची ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। बताया जाता है कि राजू मुजफ्फरपुर स्थित बीएसएनल कार्यालय में कार्यरत थे। वह प्रतिदिन की तरह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मीनापुर में वाहन की ठोकर से कार चालक की मौत इस बीच वह लघुशंका के लिए बाइक खड़ी कर सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ऑटो के चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.