मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। होरिल स्थित ऐतिहासिक कुशी बुद्ध पोखर गंदगी से भरा हुआ है। यहां आसपास के गांवों के श्रद्धालु छठ करते हैं। इस बार भी गंदगी के बीच छठ व्रती अर्घ्य देंगे। नूतन साहित्यकार परिषद के अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह चंद्र, स्वराजलाल ठाकुर, राकेश ठाकुर, सोनू, सुजीत कुमार उर्फ मुखिया जी, रजनीश, उमेश ठाकुर, गोविंद कुमार, प्रियांशु तिवारी, भोला आदि ने बताया कि साल 2022 में जल जीवन हरियाली के तहत पोखर के छठ घाट एवं सौंदर्यीकरण के लिए 1.29 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई थी, जिसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका, फिर से सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना से लगभग ढाई करोड़ की योजना तैयार होने की बात कही गई है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महुआ इलाके के सारे पोखर गंदे और खतरनाक होने ...