Muzaffarpur News: एससी-एसटी छात्रों से फीस लेने का विरोध
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। विवि प्रशासन के निर्देश के बाद भी कुछ कॉलेजों में एससी-एसटी छात्रों से फीस लेने की शिकायत छात्र नेता तैयब खान ने की। उन्होंने इस बारे में एक पत्र भी कुलपति कार्यालय में दिया, जिसमें मामले की जांच कराने व दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है। तैयब खान ने कहा कि जब विवि प्रशासन द्वारा एससी-एसटी छात्रों से शुल्क नहीं लेने के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है, तो इसके बावजूद कॉलेजों द्वारा छात्रों से पैसे वसूलना अनुचित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.