मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: सरैया। खैरा ब्रह्मस्थान, खैरा मठ और जैतपुर चौक पर मंगलवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में चीनी, प्याज, दवा, उर्वरक, खाद-बीज की बढ़ती कीमत, राशन, बिजली समेत अन्य जनसमस्याओं को उठाया गया। वक्ताओं ने लोगों से आठ अक्तूबर की सुबह 11 बजे सरैया प्रखंड-अंचल कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। वक्ताओं ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची से हटाये गये नामों को पुनः शामिल करने, जमाखोरी व कालाबाजारी पर रोक लगाने, सस्ते दर पर खाद-बीज व कीटनाशक उपलब्ध कराने, राशन कार्ड से वंचित लोगों के नाम जोड़ने तथा सरकारी कार्यालयों में अवैध वसूली रोकने की मांग की। सरैया रेफरल अस्पताल चालू करने, प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने, जाम से नि...