मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच के न्यूरो विभाग में एक महिला के ब्रेन का सफल ऑपरेशन किया गया। मोतिहारी के ढाका की अनिता देवी (26) को सिर में गंभीर चोट लगने के बाद चार दिन पहले परिजनों ने मेडिकल में भर्ती कराया था। यहां न्यूरो विभाग के डॉ. दीपक कर्ण के नेतृत्व में शुक्रवार को उसका ऑपरेशन किया गया।

महिला की गंभीर स्थिति सिर में चोट के कारण भर्ती के बाद से महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने तत्काल सीटी स्कैन कराया, जिसमें ब्रेन में खून का थक्का जमने की पुष्टि हुई। इसके बाद न्यूरो विभाग और सर्जरी विभाग की संयुक्त टीम ने मरीज की स्थिति का आकलन किया। जांच पूरी करने के बाद डॉ. दीपक कर्ण के नेतृत्व में ऑपरेशन करने का निर्णय हुआ। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सावधानीपूर्वक सर्जरी कर...