Muzaffarpur News: एसकेएमसीएच में इलाजरत विचाराधीन बंदी की मौत
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच में विगत तीन दिनों से इलाजरत एक विचाराधीन बंदी की मंगलवार रात मौत हो गई। बंदी बरियारपुर थाने के हरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मो. जहांगीर अंसारी था। बरियारपुर पुलिस ने 30 अगस्त को शराब के मामले में उसे गिरफ्तार किया था। कोर्ट से जेल भेजे जाने के दौरान ही उसकी हालत बिगड़ गई थी। जेल प्रशासन ने आनन-फानन में उसको इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा था। बंदी की मौत के बाद मेडिकल ओपी पुलिस ने मजिस्ट्रेट रामनाथ कुमार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मेडिकल ओपी प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.