मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच अधीक्षक के औचक निरीक्षण में चार डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित मिले हैं। इनमें दो सीनियर रेजिस्टेंट, जबकि दो जूनियर डॉक्टर हैं। अधीक्षक ने रविवार को सुबह की पाली में इमरजेंसी का औचक निरीक्षण किया था।निरीक्षण के दौरान ईएनटी की सीनियर रेजिस्टेंट डॉ. दिव्या भारती, आर्थो के सीनियर रेजिस्टेंट डॉ. निशांत के अलावा दो जूनियर रेजिस्टेंट डॉ. इब्राहन अंसारी और डॉ. वेद भूषण अनुपस्थित मिले थे। इस लापरवाही पर अधीक्षक ने चारों अनुपस्थित डॉक्टरों का एक दिन के वेतन में कटौती करते हुए स्पष्टीकरण पूछा है।अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने बताया रविवार की सुबह पाली में औचक निरीक्षण किया था। ईएनटी और आर्थो के चार डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थिति पाए गए। सभी के एक दिन के वेतन की कटौती की ...