Muzaffarpur News: एसएसपी कार्यालय के नए भवन को गृह विभाग की मंजूरी
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एसएसपी कार्यालय के नए भवन को गृह विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में 19 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला अत्याधुनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। भवन निर्माण विभाग को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक स्वीकृति के बाद अब निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया जाएगा। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।वर्तमान में एसएसपी कार्यालय सिकंदरपुर मरीन ड्राइव स्थित सिकंदरपुर थाना भवन से संचालित हो रहा है। 26 मई 2023 को शॉर्ट सर्किट से एसएसपी कार्यालय में आग लग गई थी। आग से कार्यालय भवन को काफी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद भवन जर्जर हो गया था। कार्यालय के लिए नए भवन की जरूरत को देखते हुए पुलिस विभाग ने गृह विभाग को निर्माण का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.