मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। परिचालन संबंधी कारणों से शनिवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचने वाली 11 मेल-एक्सप्रेस और त्योहार स्पेशल ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं। इनमें छह त्योहार स्पेशल और पांच नियमित मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल रहीं। सबसे अधिक देरी एलटीटी-रक्सौल स्पेशल में हुई। यह ट्रेन निर्धारित समय से 28 घंटे 10 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची। ट्रेनों की देरी को लेकर यात्रियों ने रेलवे के एक्स हैंडल पर भी शिकायत दर्ज कराई। यात्रियों का आरोप था कि घंटों इंतजार के बावजूद ट्रेनों के पहुंचने का सही समय नहीं मिल पा रहा। शिकायतों के जवाब में रेलवे की ओर से शिकायत दर्ज कर लेने और कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता रहा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: टाटा में लेट से आईं 15 ट्रेनें, परेशान हुए हजारों यात्री इसस...