मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जंक्शन पर शनिवार को सुपरफास्ट, मेल-एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं। 05558 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-रक्सौल स्पेशल सबसे अधिक 27 घंटे 46 मिनट की देरी से आई। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को काफी परेशान का सामना करना पड़ा। देरी के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों में पानी की कमी और साफ-सफाई प्रभावित होने की शिकायतें सामने आईं। ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर लंबे समय तक रोके जाने से यात्रियों ने नाराजगी जताई। 03215 पूर्णिया-पाटलिपुत्र स्पेशल 1.13 घंटे, 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल एक घंटे 28 मिनट, 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस चार घंटे 32 मिनट, 19269 पोरबंदर एक्सप्रेस एक घंटे, 14674 शहीद एक्सप्रेस एक घंटे 09 मिनट, 04692 अमृतसर जयनगर स्पेशल 6 घंटे 51 मिनट, 14692 मौर्यध्वज...