Muzaffarpur News: एलएस कॉलेज में मना दीपोत्सव
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएस कॉलेज में दीपावली पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की उपस्थिति रही। परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी एवं दीपों से सजाया गया था। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि अज्ञान के अंधकार को ज्ञान के प्रकाश से मिटाने का प्रतीक है। समारोह में डॉ. राजेश अनुपम, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. आनंद कुमार सिंह, डॉ. मनोज शर्मा, संजीव चौधरी, अरविंद सिन्हा दीपक कुमार, रमेश महतो सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.