Muzaffarpur News: एलएस कॉलेज परिसर की जमीन की हुई मापी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। मुशहरी अंचलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को एलएस कॉलेज परिसर की जमीन की मापी की गई। मापी की मांग पूर्व एमएलसी प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह ने की थी। उन्होंने बताया कि जूलॉजी विभाग के पास जो पुराना गेट बना है, वह एलएस कॉलेज की जमीन पर है। भूमि की मापी के दौरान एलएस कॉलेज परिसर और विवि परिसर को देखा गया। उन्होंने कहा कि एलएस कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र संगठन ने फैसला लिया है कि एलएस कॉलेज की जमीन पर अतिक्रमण नहीं होने देंगे। मौके पर अरविंद वरुण, संजीव कुमार, सत्येंद्र चौधरी, सुधीर सिंह, अखिलेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.