मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। एलएस कॉलेज में राज्यपाल के पहुंचते ही शुक्रवार दोपहर मुख्य द्वार पर अचानक हंगामा हो गया। राज्यपाल बीआरएबीयू में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक छात्र अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन लेकर अंदर जाने का प्रयास करने लगा। उसे सुरक्षा बलों ने प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। जानकारी हो कि राज्यपाल के आगमन को लेकर कॉलेज परिसर और मुख्य द्वार पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जैसे ही राज्यपाल का काफिला अंदर दाखिल हुआ। छात्र ज्ञापन सौंपने की जिद पर अड़ गया। यह भी पढ़ें- एबीवीपी ने इंटर्नशिप की व्यवस्था पर जताई चिंता सुरक्षाकर्मियों ने प्रोटोकॉल और सुरक्षा मानकों का हवाला देते हुए छात्र को मुख्य द्वार पर ही रोक दि...