Muzaffarpur News: एलएनटी कॉलेज में जिम का उद्घाटन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। एलएनटी कॉलेज में गुरुवार को स्पोर्ट्स काउंसिल के तहत छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए जिम की सुविधा शुरू की गई। उद्घाटन प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने किया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य का भी महत्वपूर्ण योगदान है। पीटीआई विजय कुमार ने कहा कि विभिन्न खेलों के हिसाब से छात्रों को व्यायाम उपलब्ध करवाया जाएगा। उद्घाटन के दौरान कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कॉलेज में हुआ फिजिकल फिटनेस टेस्ट, चयन प्रक्रिया पर रहा जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.