मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमडीडीएम कॉलेज में बीएड विभागाध्यक्ष बनाने पर विवाद शुरू हो गया है। इस बारे में कुछ लोगों ने विवि को शिकायत भी की है।आरोप लगाने वालों का कहना है कि 27 अक्तूबर को लोकभवन ने बीआरएबीयू के कुलपति के वित्तीय और नीतिगत फैसले पर रोक लगा दी थी। इसके बाद बीआरएबीयू के सीसीडीसी प्रो.रजनीश कुमार गुप्ता के हस्ताक्षर से एमडीडीएम बीएड कॉलेज विभागाध्यक्ष की नियुक्ति हुई। सीसीडीसी के हस्ताक्षर से जारी पत्र में वीसी की अनुमति की बात लिखी गई है। इस मामले में बीआरएबीयू के रजिस्ट्रार प्रो. समीर शर्मा का कहना है कि नई नियुक्ति नहीं की गई है, सिर्फ प्रभारी बनाया गया है। कॉलेज में हेड का पद खाली था। हेड का पद खाली नहीं रह सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...