मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। एमडीडीएम कॉलेज में सोमवार से नांदी फाउंडेशन-महिंद्रा प्राइड क्लास रूम्स की ओर से रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। यह कार्यक्रम दो नवंबर तक चलेगा। इसमें कॉलेज की 40 छात्राएं भाग ले रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वंचित युवाओं को आवश्यक कौशल प्रदान कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के योग्य बनाना है। इसके माध्यम से छात्राओं की व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक दक्षता, संवाद कौशल, आत्मविश्वास तथा कार्यस्थल पर कार्य करने की क्षमता को विकसित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...