Muzaffarpur News: एमएलसी ब्रजवासी पर टिप्पणी में चारों युवकों को राहत
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में चार युवकों को कोर्ट से राहत मिली है। इसमें सीतामढ़ी के चौरहिया का राहुल झा उर्फ राहुल कुमार झा, मुजफ्फरपुर के सदर थाना के पताही जगरनाथ का ठाकुर दिव्य प्रकाश, साहेबगंज थाने के नवानगर निजामत गांव उज्ज्वल कुमार ओझा उर्फ उज्ज्वल कुमार और ब्रह्मपुरा थाने के राहुल नगर का वैभव मिश्रा शामिल हैं। मामला जमानतीय होने के कारण चारों की अग्रिम जमानत अर्जी को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-17 अनिल कुमार ठाकुर ने सुनवाई योग्य नहीं माना। कोर्ट ने आदेश में कहा है कि आरोपितों की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण की स्थिति में उन्हें जमानत पर मुक्त किया जाएगा।
आईटी एक्ट की धारा 67 पर अदालत की टिप्पणी बिना साक्ष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.