मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। एमएलसी संजय सिंह ने शनिवार को प्रखंड के रोहुआ स्थित श्री विश्राम सिंह प्लस टू स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस घटना में इंडियन आयल और बुडको की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने इससे पहले गैस रिसाव के चपेट में आने वाली शिक्षिकाएं एवं छात्राओं के अभिभावक से मिलकर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली। इसके बाद एसकेएमसीएच पहुंच कर बीमार बच्चों से मिले। स्कूल के प्रधानाध्यापक स्वामी सुधीर से भी कठिनाइयों के संबंध में जानकारी ली। मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के देवशंकर प्रसाद सिंह, कुमार जीतेन्द्र, अमरजीत कुमार, प्रयाग साह, सलाउद्दीन अहमद, हाशिम बरकतुल्ला आदि थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पीएनज...