Muzaffarpur News: एमआईटी हॉस्टल मारपीट मामले में छापेमारी तेज
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। एमआईटी हॉस्टल में सीतामढ़ी निवासी पीड़ित छात्र कुमार गौरव के साथ हुई मारपीट मामले में ब्रह्मपुरा थाना पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि, घटना के तीसरे दिन रविवार की देर रात तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ब्रह्मपुरा थानेदार बिपिन कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्र के आवेदन पर तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इधर, घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से हॉस्टल के छात्रों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। उनका कहना है कि जब तक पुलिस दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं करती, तब तक हॉस्टल का माहौल सामान्य होना मुश्किल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.