मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दुर्गा पूजा मेले के दौरान शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए सरकारी बसों के परिचालन और रूट निर्धारण में बदलाव की तैयारी की गई है। इसके तहत शनिवार से इमलीचट्टी स्थित सरकारी बस स्टैंड की बजाय एमआईटी परिसर से बसों का परिचालन करने की योजना है। एमआईटी परिसर में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से टिकट काउंटर आदि की व्यवस्था की गई है। हालांकि, यहां बसों में डीजल भरने की सुविधा नहीं होने से परिचालन शुरू करने पर संशय बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: आज से 16 रास्तों पर वाहनों की नो इंट्री, 11 सड़कें रहेंगी वन-वेएमआईटी से बस परिचालन की तैयारी बीएसआरटीसी की ओर से इस समस्या को लेकर डीएम को पत्र भेजा गया है। निगम ने आग्रह किया है कि बसों में डीजल भरने के लिए इमलीचट्टी के ...