मुजफ्फरपुर, नवम्बर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एमआईटी में एमटेक के नए ब्रांच शुरू होंगे। इसकी जानकारी प्राचार्य प्रो. मिथिलेश कुमार झा ने रविवार को दी। एमआईटी के इलेक्ट्रानिक्स विभाग में अब पावर सिस्टम वेरी लार्ज स्केल इंटीग्रेशन एंड माइक्रो इलेक्ट्रानिक्स में एमटेक हो सकेगा। इसका प्रस्ताव एमआईटी ने सरकार और एआईसीटीई को भेजा है। जल्द ही इसके खुलने की अनुमति का पत्र मिलने की उम्मीद है। प्राचार्य ने बताया कि इसके अलावा एमआईटी का चयन मेरिड प्रोजेक्ट के तहत भी हुआ है। इस प्रोजेक्ट के तहत कॉलेज में लैब की सुविधा बेहतर होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...