Muzaffarpur News: एमआईटी में छात्रों के बीच योगासन प्रतियोगिता
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में गुरुवार को नये छात्रों के लिए चल रहे वन वीक योग शिविर सर्टिफिकेट कोर्स के दौरान गुरुवार को योगा क्लब द्वारा योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नव प्रवेशित विद्यार्थियों में योग के प्रति रुचि एवं जागरूकता विकसित करने के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर एमआईटी की 12 सदस्यीय योग टीम का गठन करना था।प्रतियोगिता में लगभग 100 नव प्रवेशित विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। प्रतियोगिता में सूर्य नमस्कार सभी प्रतिभागियों के लिए अनिवार्य रखा गया था। सूर्य नमस्कार के प्रदर्शन के बाद प्रतिभागियों को निर्धारित 10 आसनों में से 6 आसनों का प्रदर्शन करना था। प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित आसनों की शुद्धता, संतुलन, स्थिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.