Muzaffarpur News: एमआईटी के विद्यार्थियों को मिलेगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी के विद्यार्थियों को ध्यान और आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जायेगी। इसको लेकर सोमवार से प्रशिक्षण शुरू हुआ है। कार्यक्रम का नाम शक्ति-स्वावलंबन रखा गया है। इसका आयोजन मेंटल हेल्थ अवेयरनेस विंग, एमआईटी द्वारा योग क्लब, एमआईटी के सहयोग से किया जा रहा है। एमआईटी के कुलसचिव एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विजय कुमार ने कहा कि 11 दिवसीय शक्ति-स्वावलंबन कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीवी रमन विवि के कुलपति डॉ. समित तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ मानसिक सशक्तीकरण और आत्मरक्षा का ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक है। आत्मरक्षा प्रशिक्षक खुशबू कुमारी ने कहा कि आत्मरक्षा का उद्देश्य शार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.