मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में साइबर सुरक्षा विषय पर चल रहे फैकेल्टी डेपलपमेंट प्रोग्राम का समापन शुक्रवार को हो गया। इस दौरान प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न व्यावहारिक एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई।प्रशिक्षण सत्रों में एनएमएपी, वायर शार्क और सीस्को पैकेट ट्रैकर व महत्वपूर्ण नेटवर्किंग टूल्स के उपयोग के साथ-साथ कंप्यूटर वायरस, मैलवेयर, साइबर खतरों एवं उनसे बचाव के विभिन्न तरीकों पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा की व्यावहारिक समझ विकसित करने और डिजिटल नेटवर्क की सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में उत्तम राय ने प्रशिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, फारूक अंसारी ने भी विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रतिभागि...