Muzaffarpur News: एनीमिया की पहचान के लिए दिया प्रशिक्षण
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में सोमवार को जिला स्तरीय एक दिवसीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग टीम (डीएमटी) के सदस्यों ने भाग लिया। ट्रेनिंग का उद्देश्य गर्भावस्था में एनीमिया की स्क्रीनिंग, आयरन-फोलिक एसिड अनुपूरण, पोषण, परामर्श एवं समुदाय स्तर पर एनीमिया की रोकथाम के प्रभावी उपायों की तकनीकी जानकारी देनी है। ट्रेनिंग के बाद डीएमटी के प्रशिक्षित सदस्य जिले के विभिन्न प्रखंडों में आउटरीच प्रशिक्षण सत्रों के जरिये एएनएम एवं सीएचओ को प्रशिक्षित करेंगे। मौके पर डीपीएम सलीम जावेद, पीरामल के मो. नसीरूल होदा, डीएमएनई राजेश झा ने कर्मियों को संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.