मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ​नगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे विनोद कुमार सहनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे सिकंदरपुर के न्यू कॉलोनी बालूघाट स्थित घर से दबोचा। ​थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि विनोद कुमार सहनी के खिलाफ 2023 में मादक पदार्थ बरामदगी से जुड़ा एक मामला नगर थाने में दर्ज किया गया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...