मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनटीपीसी कांटी में शनिवार को ऐश डाइक लैगून-2 में आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल हुआ। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया एवं आपसी समन्वय का परीक्षण करना था। मॉक ड्रिल का संचालन सीआईएसएफ, एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस एवं एनटीपीसी कांटी प्रबंधन के संयुक्त समन्वय से हुआ।मौके पर एनटीपीसी कांटी के हेड ऑफ प्रोजेक्ट पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि मॉक ड्रिल आपात परिस्थितियों में तैयारियों को परखने और विभिन्न एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने मॉक ड्रिल में शामिल सभी टीमों के समन्वित प्रयासों की सराहना की। मॉक ड्रिल के दौरान उप मुख्य निरीक्षक कारखाना, मुजफ्फरपुर अनिल कुमार तथा एनडीआरएफ, पट...