मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस जिला कार्यालय में मंगलवार को छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त एनएसयूआई विश्वविद्यालय अध्यक्ष तैयब खान एवं जिला अध्यक्ष गौरव राज को सम्मानित किया गया।तैयब खान ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अभिवादन करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव का धन्यवाद किया। तैयब खान ने कहा कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों में जाकर छात्रों की समस्याओं को जाना जाएगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। जिला अध्यक्ष गौरव राज ने कहा कि मुजफ्फरपुर में एनएसयूआई को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा। जल्द ही छात्र हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, ताकि जिले के किसी भी छात्र को अपन...