Muzaffarpur News: एनएच 139 के लिए अधिग्रहित भूमि का जल्द करें मुआवजा भुगतान
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डीएम कुमार गौरव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 139W का गुरुवार को स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचएआई के छपरा परियोजना निदेशक राजू कुमार और जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों के साथ एनएच के कई स्थलों को देखा। इस दौरान कई जगह अभी भवनों के पूरी तरह से नहीं हटाए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही भू-धारियों को उचित मुआवजे का भुगतान जल्द करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम को बताया गया कि मनिकपुर-साहेबगंज सेक्शन के लिए कुल 36 मौजों में 183.96 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है। इसके लिए मिले 403.38 करोड़ रुपये में से 332.03 करोड़ रुपये का भुगतान मुआवजे के तौर पर किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: भू-अर्जन कार्यों में तेजी लाएं, लंबित मुआवजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.