Muzaffarpur News: एनएच पार करने के डर से बच्चे नहीं जाते स्कूल
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दो प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को 3 किमी से अधिक की दूरी तय कर मिडिल स्कूल जाना पड़ता है। एनएच 77 पार करने के कारण आए दिन दुघर्टना होती है। ऐसे में डर से नामांकन के बाद भी बच्चे कक्षा करने नहीं जाते हैं।मीनापुर के मदारीपुर का यह मामला है। मदारीपुर कर्ण पूर्वी भाग में दो प्राथमिक और एक उर्दू मध्य विद्यालय है। दोनों प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की नामांकित संख्या 800 से अधिक है। अमरेन्द्र कुमार ने इस संबंध में सहयोग पोर्टल पर शिकायत की। इसमें मामला उठाया गया कि आदर्श म.वि. रामपुर हरि जाने के लिए बच्चों को एनएच 77 पार करना पड़ता है। दुर्घटना के डर से अभिभावक भी नहीं जाने देते। ऐसे में बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। दोनों प्राथमिक में एक को मिडिल स्कूल बनाने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.