Muzaffarpur News: एनएच पर गड्ढे में फंसी बाइक से गिरकर महिला घायल
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक के समीप एनएच-722 पर गुरुवार की रात गड्ढे में बाइक के फंसने से महिला गिर गई। राहगीरों की मदद से कांटी थाने के चैनपुर की बेबी श्रीवास्तव को मड़वन अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल रेफर कर दिया गया। महिला करजा स्थित मायके से पुत्र अनिकेत कुमार के साथ बाइक से घर लौट रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने छानबीन की। इधर, परिजनों ने बताया कि सीएचसी में आवश्यक जांच किए बिना रेफर कर दिया गया। परिजन बेहतर इलाज के लिए बेबी श्रीवास्तव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.