मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर के तहत बननेवाले तोरणद्वार पर एनएचएआई के नियमों का ग्रहण लगता दिख रहा है। पक्का तोरणद्वार बनाए जाने पर आपत्ति जताते हुए एनएचएआई की मुजफ्फरपुर परियोजना क्रियान्वयन इकाई के निदेशक आशुतोष सिन्हा ने पत्र लिख कर आपत्ति जताई है। डीएम को लिखे पत्र में नियमों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों के आर-पार पक्का तोरणद्वार या किसी भी तरह के आर्क डिजाइन वाले निर्माण कार्य को नियम विरुद्ध बताया है। इस संबंध में नये सिरे से प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...