मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साइबर शातिरों के कारण सरैया थाने के मधौल गांव के बुजुर्ग रामकैलाश ठाकुर (77) का नया डेबिट कार्ड पिन जेनरेट करने के दौरान एटीएम में फंस गया। एटीएम कक्ष में दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर जब उन्होंने कॉल की तो दो घंटे में टेक्नीशियन को भेजने का आश्वासन मिला। उन्हें दो घंटे वहीं रहने को कहा गया। दो घंटे बाद जब कोई नहीं पहुंचा तो वे वापस चले गए। इसके बाद उसके बैंक खाते से चार बार में 40 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। इसके साथ ही सरैया की एक कपड़ा दुकान से 70 हजार 500 रुपये की खरीदारी की गई। इस संबंध में बुजुर्ग ने साइबर थाने में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई है।एफआईआर में कहा है कि उसे पुराने के बदले एसबीआई की ओर से नया डेबिट कार्ड मिला था। 21 जुलाई को 11.30 बजे वह अंब...