मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में लगातार बढ़ रही एटीएम फ्रॉड की घटनाओं ने आमलोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते छह महीने के दौरान साइबर अपराधियों ने दो दर्जन से अधिक ठगी की वारदातों को अंजाम देकर लाखों रुपये पार कर दिए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में इस गिरोह के तार कांटी और मीनापुर इलाके से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। संदिग्धों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, हालांकि पुलिस के लिए इस अंतर-ग्रामीण गिरोह के शातिरों को रंगे हाथ दबोचना अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।जानकारी के मुताबिक, फ्रॉड की सबसे ज्यादा घटनाएं शहर के सदर थाना क्षेत्र में दर्ज की गई हैं। मामले की छानबीन के लिए पुलिस तकनीकी अनुसंधान का सहारा ले रही है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।...