मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। कलमबाग चौक के पास शुक्रवार शाम एटीएम से पैसे निकालने गई गन्नीपुर मिश्रा टोला की मनीषा कुमारी का कार्ड बदलकर बदमाशों ने खाते से 22,600 रुपये निकाल लिए। महिला ने पुलिस को बताया कि एसबीआई एटीएम से एक हजार रुपये निकालने के बाद ट्रांजेक्शन कैंसिल कर रही थी, तभी तीन युवकों में से एक ने ट्रांजेक्शन पूरा नहीं होने का झांसा देकर मदद के बहाने कार्ड बदल दिया। एटीएम से निकलने के कुछ देर बाद मोबाइल पर राशि निकासी का मैसेज आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदल 1.14 लाख उड़ाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...