Muzaffarpur News: एटीएम कार्ड बदलकर सेवानिवृत्त शिक्षक से 30 हजार ठगे
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में शातिर ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को बातों में उलझाकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 30 हजार की निकासी कर ली। मामले में सोमवार को भगवानपुर फरदो गोला निवासी पीड़ित रविभूषण प्रसाद सिंह ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम करीब चार बजे वह भगवानपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। वहां पहले से मौजूद एक अज्ञात युवक ने उन्हें बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत सदर थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपित युवक की पहचान करने की कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.