मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एक हजार से अधिक प्राइमरी स्कूलों में पांचवीं तक के लिए दो ही शिक्षक होंगे। विभाग की गाइडलाइन के तहत पहली से पांचवीं तक में अगर 60 बच्चे हैं तो दो शिक्षक ही रहेंगे। मुजफ्फरपुर समेत हर जिले में ऐसे स्कूल बड़ी संख्या में हैं, जहां 60 से कम बच्चे नामांकित हैं।

शिक्षकों की संख्या और जिम्मेदारी दो शिक्षकों में हेडमास्टर भी रखे गए हैं। ऐसे में पांच कक्षाओं को पढ़ाने का जिम्मा एक शिक्षक पर आ जाएगा। स्थानांतरण से लेकर रेशनलाइजेशन में इसी मानक पर छात्र-शिक्षक अनुपात को रखना है। जिले में सभी स्कूलों से इसपर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट लेने की शुरूआत हुई तो यह मामला सामने आया। इसके बाद शिक्षक और उनका संघ विरोध भी जताने लगा है। शिक्षक संघ का कहना है कि जहां एक प्रभारी और एक शिक्षक ...