मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एक साल का बच्चा, वजन महज छह किलो और करीब एक महीने से रुक-रुक कर बुखार। आंखों के आसपास सूजन आने लगी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। कई बार अस्पताल जाने के बाद एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में जांच के दौरान बच्चे में कालाजार की पहचान हुई। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने इलाज शुरू किया। करीब 26 दिनों तक उपचार और निगरानी के बाद श्रेयांश को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब वह घर लौट आया है और उसकी हालत में सुधार है। यह बातें बोचहां प्रखंड के बेलहिया के श्रेयांश की मां रूपमाला देवी ने बच्चे को घर ले जाने के दौरान एसकेएमसीएच में शनिवार को कहीं।

जांच में कालाजार की पुष्टि रूपमाला के अनुसार, बच्चे को करीब एक महीने से बुखार आ रहा था। पिछले पांच-छह दिनों में आंखों के आसपास सूजन भी दिखने लग...