मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के एक शिक्षक पर दो-दो जगहों से वेतन लेने का आरोप लगा है। इस मामले की शिकायत लोकभवन में की गई है। लोकभवन में शिकायत के बाद बीआरएबीयू प्रशासन ने एमडीडीएम कॉलेज के प्राचार्य से शिकायत के बारे में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।मोतीपुर के मुन्ना कुमार ने लोकभवन से शिकायत की थी कि एक व्यक्ति विवि में दो कॉलेजों से वेतन ले रहा है। उन्होंने व्यक्ति पर कदाचार का भी आरोप लगाया है। इस मामले के अलावा लोकभवन ने दो वर्षों से लंबित शिक्षकों के मूल्यांकन की राशि के भुगतान नहीं होने पर भी जवाब मांगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...