मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। बरियारपुर पश्चिमी पंचायत भवन परिसर स्थित ग्राम कचहरी एवं कृषि कार्यालय का ताला काटकर चोरों ने करीब एक लाख से अधिक की संपति चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने छानबीन की।  सरपंच प्रतिनिधि प्रह्लाद ठाकुर ने थाना में आवेदन दिया है। बताया कि चोरों ने रविवार की रात ग्राम कचहरी व पंचायत कृषि कार्यालय का ताला काटकर प्लास्टिक एवं स्टील की करीब डेढ़ दर्जन कुर्सियां, पंखा, मोटर की चोरी कर ली। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गायघाट में स्कूल का ताला तोड़कर चोरी यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पारू में बंद घर से हजारों रुपए की संपत्ति चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...