मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एक-एक स्कूल को गोद लेंगे। गुरुवार को शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम कुमार गौरव ने यह निर्देश दिया।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्राथमिकता डीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें। विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों से संवाद स्थापित करें। उनसे फीडबैक लें। डीएम ने कर्मियों एवं शिक्षकों के साथ-साथ सभी अधिकारियों को भी समय से कार्यालय आने का निर्देश दिया। गुणवतापूर्ण शिक्षा के तहत प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग (पीबीएल) में मुजफ्फरपुर जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है। इसपर डीएम ने श...