Muzaffarpur News: एकादशी पर बाबा कमलेश्वरनाथ मंदिर में हुआ सत्संग
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोला रोड स्थित बाबा कमलेश्वरनाथ शिव मंदिर में एकादशी पर सोमवार को भोलेनाथ का महाशृंगार कर सत्संग का आयोजन किया गया। इससे पूर्व वेद मंत्रों के साथ बाबा का पंचामृत स्नान करा भोग लगाया गया। मंदिर के प्रधान पीठाधीश्वर पीयूष गिरि ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद नंद भवन में मनाए गए नंद उत्सव की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि ग्वाल-बाल ने हल्दी मिश्रित दही लगाकर नंद भवन में उत्सव मनाया। उन्होंने अजा एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौतम मुनि की प्रेरणा से राजा हरिश्चंद्र ने अजा एकादशी का व्रत किया था। इसके प्रभाव से उन्हें पत्नी और पुत्र का सानिध्य प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मंदिरों में अजा एकादशी पर अनुष्ठान, गूंजे श्रीहरि व बाबा श्याम के जयकारे इस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.