Muzaffarpur News: एआरपीएस कॉलेज में मनी पूर्व मंत्री की पुण्यतिथि
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। श्री राघव प्रसाद सिंह महाविद्यालय, जैतपुर में सोमवार को महाविद्यालय के दाता परिवार और पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि मनायी गई। मौके पर महाविद्यालय परिसर में स्थापित वीरेंद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। प्राचार्या प्रो. अमिता शर्मा ने वीरेंद्र सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि महाविद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक उन्नति में दाता परिवार का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को समाजसेवा, शिक्षा एवं राष्ट्रनिर्माण के प्रति प्रेरित करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.