Muzaffarpur News: उल्टा झंडा फहराने की तस्वीर व वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फपुर। जिले के कुछ प्रखंड में उल्टा तिरंगा फहराने का मामला सामने आया है। इसका वीडिया व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मड़नव प्रखंड में मध्य विद्यालय झखड़ा, बोचहां में 20 सूत्री कार्यालय पर और बंदरा प्रखंड के पियर थाना क्षेत्र के रा.उ.म. विद्यालय पीरापुर में यह लापरवाही पता चली है। इसका वीडियो व तस्वीर सामने आने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई है। हालांकि, वायरल तस्वीर व वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। मड़वन के विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्याम सुंदरी कुमारी ने बताया कि विद्यालय में नियमानुसार ही ध्वजारोहण किया गया था। बाद में पड़ोस के एक बच्चे द्वारा झंडे को उल्टा कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: प्रखंडों में शान से फहराया तिरंगा, छात्र-छात्राओं ने पेश किए सांस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.