Muzaffarpur News: उप नगर आयुक्त स्वरा को कांटी नप का अतिरिक्त प्रभार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर नगर निगम की उप नगर आयुक्त स्वरा को कांटी नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना नगर विकास एवं आवास विभाग ने सोमवार शाम जारी की। अधिसूचना के अनुसार स्वरा फिलहाल अगले आदेश तक नगर निगम की उप नगर आयुक्त के अलावा कांटी नप की ईओ के दायित्वों का भी निर्वहन करेंगी। यह अधिसूचना अगले आदेश तक प्रभावी होगा। साथ ही उप नगर आयुक्त को तत्काल प्रभाव से कांटी नप का अतिरिक्त प्रभार लेने का निर्देश दिया गया है।गौरतलब है कि कांटी नप के ईओ के पद पर पूर्व में पदस्थापित अजय कुमार की सेवा उनके मूल विभाग को वापस कर दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.