Muzaffarpur News: उपमुखिया का पिस्टल लहराते व डांस करते वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की लक्ष्मणनगर पंचायत के उपमुखिया उदय शंकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि उपमुखिया भोजपुरी गाने पर ठुमका लगा रहे हैं और कमर से पिस्टल निकाल कर लहरा रहे हैं। उनके साथ आधा दर्जन अन्य युवक भी गाने के धुन पर थिरक रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि वीडियो पिछले वर्ष नवंबर माह में गांव के एक शादी समारोह का है। वहीं, उपमुखिया ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पिस्टल नहीं लाइटर है। गायघाट थानाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.