Muzaffarpur News: उन्नत फसल के लिए जैविक खाद के उपयोग की दी सलाह
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। प्रखंड परिसर स्थित कृषि कार्यालय में मंगलवार को खेत बचाओ अभियान सह कृषि जन कल्याण संवाद का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि अधिकारी (बीएओ) ललन प्रसाद ने की। इसमें उपस्थित वैज्ञानिकों ने किसानों को जहरीली खेती से बचाव व उन्नत फसल उपजाने के लिए जैविक खाद के उपयोग समेत और विकल्पों की जानकारी दी। बीटीएम प्रियंका कुमारी ने कहा कि किसान खेतों में काफी मात्रा में रसायनिक खाद पटा रहे हैं। यह खेतों बंजर बना सकती है। बीएओ ने किसानों को मिट्टी जांच कर खेती करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन कृषि सलाहकार रंजीत कुमार ने किया। मौके पर शेवर्षी ठाकुर, अक्षय कुमार, मुकेश कुमार, नवीन शाही आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.