Muzaffarpur News: उधना-मधुबनी के मुजफ्फरपुर होकर चलेगी छठ स्पेशल
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दीपावली व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की सुविधा के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर के रास्ते उधना और मधुबनी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। पूमरे के अनुसार, 09035 उधना-मधुबनी स्पेशल पांच, नौ और 12 नवंबर को उधना से चलेगी। वहीं, 09036 मधुबनी-उधना स्पेशल सात, 11 और 14 नवंबर को मधुबनी से खुलेगी।यह स्पेशल ट्रेन नंदुरबार, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा में रुकेगी। ट्रेन के समय और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए यात्री एनटीईएस और रेलवन एप की मदद ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार के लिए नई ट्रेनों का ऐलान; 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.